Hindi News / नीतीश कुमार से मिले बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह...

BIHAR NEWS : नीतीश कुमार से मिले बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज भी अपनी कार्यशैली के अनुरूप सुबह से शाम तक लगातार आम लोगों,कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनते हैं. राज्य के विकास एवं जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निरंतर बनी हुई है.

इसी क्रम में गुरुवार को बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बिहार के विकास,सामाजिक समरसता एवं जनहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का जनसंपर्क,जनता के प्रति समर्पण तथा विकासोन्मुखी सोच उन्हें एक विशिष्ट जननेता बनाती है. उन्होंने बिहार में शिक्षा,स्वास्थ्य,महिला सशक्तिकरण,आधारभूत संरचना एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की.

मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया.