Hindi News / बेरमो में कोयला माफियाओं पर सीसीएल-सीआईएसएफ का बड़ा प्रहार: 100 टन अवैध कोयला...

JHARKHAND NEWS : बेरमो में कोयला माफियाओं पर सीसीएल-सीआईएसएफ का बड़ा प्रहार: 100 टन अवैध कोयला और 50 बाइक जब्त

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

बोकारो माइंस के डीसीसीपीएल पैच में शनिवार तड़के सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन ने कोयला तस्करों के नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए 100.080 टन अवैध कोयला और 50 मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं. विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना पर शुरू हुए इस अभियान ने पूरे इलाके में कोयला माफिया गिरोहों में हड़कंप मचा दिया.सूत्रों के अनुसार, तस्कर बोरियों में कोयला भरकर मोटरसाइकिलों से बाहर निकाल रहे थे. जैसे ही संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, तस्कर कोयला और बाइक छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए.

करीब तीन घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान में भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया.प्राथमिक जांच में जब्त कोयला सीसीएल के बोकारो एंड करगली एरिया का पाया गया. किसी के पास न वैध चालान मिला और न ही किसी ने कोयले पर स्वामित्व का दावा किया. जब्त कोयले का अनुमानित मूल्य ₹4.23 लाख से अधिक आंका गया है.पूरे मामले में एमएमडीआर अधिनियम के तहत गांधीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी है.सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कोयला माफिया और अवैध खनन के खिलाफ अभियान अब और तेज़ होगा तथा कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट:पंकज कुमार