Hindi News / अनूज सिन्हा सहित चार नए नामों पर राज्यपाल की मंजूरी

झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति : अनूज सिन्हा सहित चार नए नामों पर राज्यपाल की मंजूरी

Edited By:  |
jharkhand mein suchna ayukto ki niyukti jharkhand mein suchna ayukto ki niyukti

रांची:राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखण्ड राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है.सूचना आयुक्त के पद पर अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक की नियुक्ति के संबंध में राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है.

विदित हो कि राज्यपाल ने उक्त नियुक्तियां कुछ शर्तों के साथ अनुमोदित की गई हैं. उन्होंने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि झारखण्ड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए,ताकि आयोग का कार्य सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो सके.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया में यदि कोई प्रक्रियागत त्रुटि पाई जाती है या इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन से संबंधित कोई प्रश्न उत्पन्न होता है,तो उसकी संपूर्ण जवाबदेही राज्य सरकार की होगी.

राज्य सरकार द्वारा भेजे गए इस प्रस्ताव को राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. बता दें कि इस मसले पर झारखंड हाई कोर्ट में लगातार सुनवाई से जल्द नियुक्ति का दबाव राज्य सरकार बना हुआ था.