Hindi News / सोए अवस्था में गला घोंटकर मर्डर,एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची

बेगूसराय में जमीन विवाद में हत्या : सोए अवस्था में गला घोंटकर मर्डर,एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची

Edited By:  |
begusarai mein zameen vivad mein hatya begusarai mein zameen vivad mein hatya

बेगूसराय:जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर गांव में झोपड़ी मेंएक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है. आरोप है किसोए अवस्था में गला घोंटकर बेहरमी से हत्या कर दी गई है. घटना तेघरा थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर गांव की है. मृतक की पहचान काजी रसलपुर गांव निवासी 60 वर्षीय हारो महतो के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार गांव के दामाद सियाराम महतो अपने परिवार के साथ रसलपुर में रहकर वहीं के हारो महतो के जमीन के पास अपनी जमीन खरीद कर घर बना रहे थे. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो रहा था.

मृतक के गले में दिखे रस्सी के निशान

परिजनों का आरोप है कि सियाराम महतो जबरन हारो महतो की जमीन पर घर बना रहे थे. इस बात पर लेकर विवाद शुरू फिर मामूली मारपीट हुई थी. इसके बाद देर रात हारो महतो अपने घर के बगल झोपड़ी में सोने चला गया और बुधवार सुबह जब परिजन उसे जगाने गए तो देखा कि हारो महतो मृत पड़ा हुआ था. उसके गले में रस्सी के निशान थे. परिजनों का आरोप है सियाराम महतो अपने बेटे के साथ मिलकर गला घोंट हारो महतो की हत्या की.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही

घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में तेघरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. जो कि घटनास्थल से साक्ष्य जमा किया गया है. मृतक के बेटे विकास कुमार ने बताया कि सियाराम महतो जबरन उसके जमीन में घर बना रहा था. मना करने पर मारपीट कर धमकी दे रहा था उसी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।