राज्यसभा चुनाव को लेकर घमासान : हॉर्स ट्रेडिंग वाले बयान पर पलटवार,बीजेपी बरगलाने की कोशिश कर रही-शिल्पी नेहा तिर्की
Edited By:
|
Updated :10 Jun, 2026, 11:29 AM(IST)
रांची: झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इस कड़ी में पक्ष-विपक्ष के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आरोप पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा था कि कांग्रेस के पास संख्या बल नहीं है फिर भी वह हमारे ऊपर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगा रहे हैं.
बीजेपी के इस बयान का पलटवार करते हुए झारखंड कांग्रेस कोटे से मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जिस संख्या बल की वे बात कर रहे हैं. मसला संख्या का है ही नहीं, यह लोग राज्यसभा चुनाव को पैसे के लिए ओपन कर चुके हैं. जो चीज हो रही है उसका आईडिया झारखंड बीजेपी के पास भी नहीं है. सब कुछ बाहर से किया जा रहा है और अब यह लोग सिर्फ बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं.





