पटना: आज देशभर में सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज मना रही है. इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तीज की शुभकामनाएं दी है. हरितालिका तीज पर बिहारवासियों को विशेषकर माताओं एवं बहनों को बधाई दी है. सीएम ने कहा कि तीज भारतीय संस्कृति और आस्था का पर्व है. सुहागिन अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं और सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करती है.

मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों के जीवन में सुख-शांति की कामना की है. राज्य में समृद्धि और सौहार्द्र की कामना की है. बिहार के निरंतर प्रगति की भी कामना की है. सीएम ने सभी से श्रद्धा, प्रेम और उल्लास से पर्व मनाने की अपील की है.

इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत एवं पूजा-अर्चना करती हैं.