अररिया:जिले के नरपतगंज के वार्ड संख्या-1 स्थित धरहरा गांव में मैन कैनाल नहर के बगल में मिट्टी के ढेर पर बच्चों के खेलने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. अचानक मिट्टी का ढेर ढहने से 4 बच्चे मिट्टी के अंदर दब गए. हल्ला सुनने के बाद आस-पास के ग्रामीण इकट्ठा होकर बच्चों को निकाला.लोगों ने एक बच्चे को निकाला जिसने बताया कि 3 और बच्चे नीचे दबे हैं. बच्चों को आनन फानन में नरपतगंज अस्पताल लाया गया.जिसमें चिकित्सकों ने दो बच्चों की मौत की पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार मिट्टी ढहने से 4 बच्चे दब गए. जिसमें 08 वर्षीय साजन कुमार एवं 06 वर्षीय आयांश कुमार की मौत हो गई. एक बच्चे को कुछ नहीं हुआ था. उसी ने जानकारी देते हुए बताया कि कि 3 बच्चे मिट्टी के नीचे दबे हैं. वहीं,तीसरे बच्चे का PHC में इलाज के बाद सामान्य हालत है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया.

बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण एवं परिजन दोनों मासूम के शव को नरपतगंज फारबिसगंज फोरलेन हाईवे पर नरपतगंज बाजार के पास रखकर प्रदर्शन किया.सूचना पर विधायक देवयंती यादव,नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझकर जाम हटवाया. आक्रोशित लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि मेन कनाल नहर सफाई के दौरान नहर से निकाली गई मिट्टी का ट्रैक्टर द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है. अवैध खनन के कारण यह घटना घटी है. गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग की है.