Hindi News / ग्राम कचहरी न्याय मित्रों ने नीतीश कुमार से की मुलाकात,सेवा स्थायी करने और...

पटना : ग्राम कचहरी न्याय मित्रों ने नीतीश कुमार से की मुलाकात,सेवा स्थायी करने और मानदेय बढ़ाने की मांग

Edited By:  |
patna patna

पटना: जिले के ग्राम कचहरी न्याय मित्र संघ कैमूर-भभुआ के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

न्याय मित्रों ने अपनी प्रमुख मांगों में सेवा को स्थायी करने और मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की मांग रखी. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान में उन्हें करीब 7 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है,जो मौजूदा महंगाई और जिम्मेदारियों को देखते हुए पर्याप्त नहीं है.

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2007 में नियुक्ति के बाद से न्याय मित्र लगातार ग्राम कचहरियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका केवल न्यायिक कार्यों तक सीमित नहीं है,बल्कि समय-समय पर सरकार और प्रशासन की ओर से सौंपे गए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में भी वे योगदान देते रहे हैं.

न्याय मित्रों ने नीतीश कुमार से उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया.प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक,नीतीश कुमार ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और न्याय मित्रों के कार्यों की सराहना की.उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी. नीतीश कुमार से मिले इस आश्वासन के बाद न्याय मित्रों को अपनी मांगों के समाधान की उम्मीद जगी है.अब नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार सेवा स्थायीकरण और मानदेय वृद्धि को लेकर आगे क्या कदम उठाती है.