सीएम हेमंत का बड़ा फैसला : JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द,छात्रों में जश्न
Edited By:
|
Updated :18 Aug, 2026, 10:52 AM(IST)
रांची: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन में सोमवार देर रात बड़ा फैसला आया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया कि JSSC-CGL परीक्षा और TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द की जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद मीडिया से बातचीत करते हुए आधिकारिक घोषणा की.
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे युवा हमारे राज्य के नौजवान हैं और सरकार हमेशा उनके हितों के साथ खड़ी है.सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक हुई सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की गड़बड़ियों की जांच सीआईडी (CID) और एक सेवानिवृत्त जज की समिति द्वारा की जाएगी.





