Hindi News / पटना नगर निगम के सभी 6 अंचलों में 18 अगस्त को आयोजित होगा...

BIHAR NEWS : पटना नगर निगम के सभी 6 अंचलों में 18 अगस्त को आयोजित होगा ‘सहयोग शिविर’

Edited By:  |
bihar news bihar news

Patna : पटना नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा नगर निगम एवं आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को‘सहयोग शिविर’का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 (मंगलवार) को पटना नगर निगम के सभी छह अंचलों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे.

इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं,शिकायतों एवं सुझावों को सीधे संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा. नागरिक न केवल पटना नगर निगम से संबंधित शिकायतें एवं सुझाव दर्ज करा सकेंगे,बल्कि अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी आवेदन दे सकेंगे. संबंधित विभागों से जुड़ी समस्याओं को आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान के लिए अग्रसारित किया जाएगा.

पटना नगर निगम का उद्देश्य सहयोग शिविर के माध्यम से नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सुगम एवं सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराना है,ताकि आमजन को अपनी शिकायतों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े. शिविर में नागरिक अपनी समस्या से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर संबंधित पदाधिकारी/कर्मी के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं.

सभी छह अंचलों में निर्धारित किए गए शिविर स्थल

18 अगस्त को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के लिए पटना नगर निगम के सभी छह अंचलों में निम्नलिखित स्थल निर्धारित किए गए हैं-

पाटलीपुत्र अंचल:

आशियाना पैलेस,लालू खटाल के पास,फ्रेंड्स कॉलोनी रोड (वार्ड-05)

नूतन राजधानी अंचल:

कौशल नगर सामुदायिक भवन (वार्ड-09)

बांकीपुर अंचल:

सामुदायिक भवन,पटना (वार्ड-39)

कंकड़बाग अंचल:

सामुदायिक भवन मंदिर,नवरत्नपुर,गंगा विष्णु नगर (वार्ड-31)

पटना सिटी अंचल:

छोटी नगला,पंचित बैठका,पटना सिटी (वार्ड-70)

अजीमाबाद अंचल:

राजकीय मध्य विद्यालय रमणा,ईदगाह रोड,भद्र घाट,गुलजारबाग (वार्ड-58)

नजदीकी शिविर में पहुंचकर दे सकते हैं आवेदन

नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के नजदीकी सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत,सुझाव अथवा समस्या से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें. नागरिकों की सक्रिय भागीदारी एवं संवाद से शहर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है.‘सहयोग शिविर’इसी सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-