बजट सत्र : वित्तीय वर्ष का बजट पेश होने से पहले सदन के बाहर क्या बोले मंत्री राधा कृष्ण किशोर पढ़िए खबर में

Edited By:  |
budget satra budget satra

रांची: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. सदन में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होना है. विधानसभा पहुंचते ही पत्रकारों से बातचीत के दौरान वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि हर वर्ग को देखते हुए बजट पेश किया जाएगा. खास कर के सोशल क्षेत्र में यह बजट हेमंत सरकार का खास फोकस किया गया है.

बजट पर आरजेडी विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि हेमंत सोरेन का बजट सभी वर्ग को ख्याल में रखकर सदन के पटल पर पेश किया जाएगा. सुरेश पासवान ने ये भी कहा किबजट वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाएगा. इस बार का बजट धमाकेदार होगा. जो कि केंद्र सरकार भी कभी ऐसा बजट पेश नहीं की हैं .

वहीं,सदन के बाहर विपक्षी विधायक नीरा यादव ने नगर निगम चुनाव की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इस बार बहुत लोग नगर पालिका चुनाव में वोट देने से वंचित रह गए हैं, क्योंकि व्यवस्था ठीक नहीं था.