BIHAR NEWS : भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर पटना में लोजपा (रा) के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: लोजपा (रा) के प्रदेश कार्यालय पटना में शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति,भारत रत्न’डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई. पार्टी के नेताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा,बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान,पार्टी के प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पाण्डेय,युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान,राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान,प्रदेश महासचिव नंद पासवान,अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान,पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा,खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रा तिवारी,युवा प्रदेश प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाह,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य पांडे,संसदीय बोर्ड प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश,अल्पसंख्यक सेल प्रदेश उपाध्यक्ष सरवर अली,कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती,आनंद शंकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजेंद्र बाबू देश के प्रथम राष्ट्रपति थे,विद्वान थे,सादगी जीवन के प्रतीक थे. इनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है.

इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--