बजट सत्र : जरमुंडी विधायक ने बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराने का उठाया मामला,कहा-ठंड में गर्म कपड़े नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण
रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का पांचवा दिन प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई. जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने स्वेटर उपलब्ध करने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि क्या यह बात सही है कि राज्य में ठंड लगभग खत्म होने की ओर है. लेकिन, बच्चों को अभी तक स्वेटर की राशि नहीं मिल पाई है. जरमुंडी विधायक ने कहा कि राजधानी रांची में 1 लाख 80 हजार बच्चों में से 80000 बच्चों को राशि नहीं मिली हैं.
इस पर मंत्री ने कहा कि बहुत ही गंभीर विषय को सदन में लाया गया है. कोई भी योजना केंद्र और राज्य के सहयोग से चलती है. राशि की उपलब्धता के आधार पर पोशाक दिया गया हैं. सदन नियम को बदलने में सक्षम नहीं है, क्योंकि केंद्र ने यह नियम बनाया है केंद्र सरकार से आगे समय पर केन्द्रांश मिले तो सारी चीजें समय पर होगी.विधायक केन्द्रांश कब मिला कब नहीं मिला अगर इसकी जानकारी मिले तो हम लोग जरूर समय पर बात करेंगे.
जब तक राज्य को केन्द्रांश नहीं मिलेगा तब तक राज्य सरकार भी अपने पैसे को नहीं निकल सकती है. इसलिए योजनाओं में देरी होती है शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है.
वहीं, इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि सभी जिलों में पोशाक की व्यवस्था होनी चाहिए. स्पीकर ने कहा कि संथाल परगना का एक भी जिला शामिल नहीं है.





