BIHAR POLITICS : शराबबंदी कानून पर मंत्री के सवाल से सियासत तेज, राजद नेता शक्ति यादव बोले - सरकार माफी मांगे
पटना : बिहार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी द्वारा शराबबंदी कानून के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. मंत्री ने इस मामले में डीजीपी को पत्र लिखने की बात कही है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद के प्रमुख प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि राजद शुरू से ही शराबबंदी कानून की खामियों और इसके क्रियान्वयन में हो रही अनियमितताओं को उजागर करता रहा है. उन्होंने कहा कि अब स्वयं सरकार के मंत्री भी व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और उसकी कमियों को स्वीकार कर रहे हैं.
शक्ति यादव ने कहा कि जब सरकार के जिम्मेदार मंत्री ही शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं, तब सरकार के पास सफाई देने के लिए कुछ नहीं बचा है. उन्होंने आरोप लगाया कि शराबबंदी के नाम पर भ्रष्टाचार और अवैध कारोबार को बढ़ावा मिला है जिसकी शिकायतें लगातार सामने आती रही है.
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट-





