Hindi News / बाढ़ में पुलिस ने हथियार के बल पर राहगीरों से लूटने वाले...

BIG NEWS : बाढ़ में पुलिस ने हथियार के बल पर राहगीरों से लूटने वाले पांच लुटेरों को दबोचा

Edited By:  |
big news big news

बाढ:बड़ी खबर बिहार के बाढ़ से है जहां पुलिस ने बाढ़ अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर राहगीर से मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने के मामले में 5 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

डीएसपी रामकृष्ण के निर्देश पर बाढ थाना अध्यक्ष बृज किशोर सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई. गठित टीम द्वारा पांच अपराधियों को चिह्नित किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया. जून माह में इन अपराधियों के खिलाफ भदौर,थाना बाढ़ थाना और मोकामा थाना में मामला दर्ज किया गया. अपराधियों का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है. यह संगठित अपराधी थे. अन्य जिलों में भी इनका नेटवर्क सक्रिय है और लूटपाट की घटना को अंजाम देते रहते हैं. सभी को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया.

बाढ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट--