Hindi News / IPRD के नए सचिव बने चंद्रशेखर सिंह,अनुपम कुमार को दी गई विदाई

BIHAR NEWS : IPRD के नए सचिव बने चंद्रशेखर सिंह,अनुपम कुमार को दी गई विदाई

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी)के नए सचिव चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया. चंद्रशेखर सिंह2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने यह जिम्मेदारी तत्कालीन सचिव अनुपम कुमार से ली, जो अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

पदभार ग्रहण के मौके पर विभाग के निदेशक अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनुपम कुमार को भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की.

चंद्रशेखर सिंह के पास पहले से ही कई अहम जिम्मेदारियां हैं. वे मुख्यमंत्री के सचिव होने के साथ-साथ संसदीय कार्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं.

प्रशासनिक अनुभव की बात करें तो वे पटना प्रमंडल के आयुक्त और जिलाधिकारी (डीएम) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अब नई जिम्मेदारी को भी बखूभी संभालेंगे.