पलामू पुलिस का बड़ा एक्शन : विनीत हत्याकांड के मुख्य आरोपी की लग्जरी गाड़ियां जब्त, कुर्की-जब्ती की चेतावनी
पलामू:जिलेके चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची. इस दौरान की तीन लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया. जब्त गाड़ियों की डिटेल परिवहन विभाग से मांगी गई है. मामले में जिन लोगों का नाम सामने आएगा, उनके खिलाफ भी कार्रवाई तय है.
पलामू एसपी कपिल चौधरी का साफ कहना है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. पुलिस ने आरोपियों को सरेंडर करने का अल्टीमेटम भी दिया है.आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी दी गई है.
आपको बता दें कि 25 अप्रैल की रात मेदिनीनगर के रेडमा इलाके से विनीत तिवारी का अपहरण किया गया था और अगले दिन उसका शव बरामद हुआ था. इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का संदेश साफ है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.





