Hindi News / CM नीतीश कुमार ने बिहार में रखी महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव -...

BIHAR NEWS : CM नीतीश कुमार ने बिहार में रखी महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव - मंत्री संजय कुमार सिंह

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचईडी) मंत्री संजय कुमार सिंह ने अपने विभाग की महिला अधिकारियों और कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देकर आधी आबादी को पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने का अवसर दिया है. उन्होंने कहा कि“हर घर नल का जल”योजना के तहत राज्यभर में 1.20 लाख पम्पिंग स्टेशनों के संचालन में महिला शक्ति का बड़ा योगदान है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री ने विभागीय कार्यों के सफल संचालन में अपनी कर्तव्यनिष्ठता और समर्पण के साथ प्रशंसनीय कार्य करने वाली कुल 23 महिला पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विभागीय सभागार में शुक्रवार को सम्मानित किया. सम्मानित होने वाली महिला कर्मियों में बिहार प्रशासनिक सेवा की तीन पदाधिकारियों के साथ-साथ सात महिला अभियंता भी शामिल हैं.

इस मौके पर विभागीय मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी संतोषी कुमारी को खेल के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया. संतोषी कुमारी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में ही कार्यरत हैं. विभागीय कामकाज में और अधिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी सम्मानित महिला पदाधिकारियों और कर्मियों से उनके व्यक्तिगत सुझाव भी लिए. इसके बाद मंत्री ने संवाददाताओं के सवालों के भी जवाब दिए. इस सम्मान समारोह में विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विभाग के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव मौजूद थे.

मंत्री ने जिन महिला अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया है,उनमें बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी पूजा कुमारी,बिहार प्रशानिक सेवा की अधिकारी व विभाग की अवर सचिव सुनीता कुमारी व अवर सचिव स्वाति सजल (बिप्रसे) शामिल हैं.

इसी तरह अभियंत्रण सेवा से विभाग की अधीक्षण अभियंता पूनम, मालती कुमारी श्रीवास्तव, कार्यपालक अभियंता प्रियम्वदा, सहायक अभियंता शालिनी, सहायक अभियंता पूजा वर्मा, सहायक अभियंता प्रतिमा साह, सहायक अभियंता मीनू, आईटी मैनेजर स्नेहलता, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी ममता कुमारी, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी अंजली कुमारी, सुषमा कुमारी, निजी सहायक अंजू कुमारी, आशुलिपिक रीना कुमारी, प्रशाखा-08 की पल्लवी राज, विशेष पदाधिकारी कोषांग की शगुफ्ता तसनीम, डाटा एंट्री ऑपरेटर मोनिका कुमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रूबी यादव और डाटा एंट्री ऑपरेटर ज्योति अभिषेक शामिल हैं.