BIHAR NEWS : बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर बनेगी नई नीति, शिक्षा विभाग ने की कमेटी गठित
Edited By:
|
Updated :20 Mar, 2026, 07:43 PM(IST)
पटना :शिक्षा विभाग ने राज्य के प्राथमिक विद्यालय,मध्य विद्यालय,माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर विभागीय स्तर पर शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित किया.
शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में कमेटी
इस कमेटी में शिक्षा विभाग के सचिव अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को सदस्य सचिव तथा प्राथमिक शिक्षा निदेशक, आरडीडी सहरसा अमित कुमार, राज्य परियोजना निदेशक रविशंकर सिंह और माध्यमिक शिक्षा उप निदेशक अब्दुस सलाम अंसारी को सदस्य बनाया गया है. यह कमेटी शिक्षकों के स्थानांतरण से संबंधित नीति, नियमावली, मानक मंडल तैयार करने के साथ ही विद्यालयों में समानुपातिकरण करने हेतु प्रतिवेदन/नियमावली 15 दिनों में तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराएगी.





