Hindi News / NMCH में MBBS की 200 सीटें, एडमिशन सिर्फ 7, छात्रों का रुझान अब...

BIHAR NEWS : NMCH में MBBS की 200 सीटें, एडमिशन सिर्फ 7, छात्रों का रुझान अब भी कम

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार के दूसरे सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) में एमबीबीएस की सीटें बढ़ने के बावजूद छात्रों का रुझान उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहा है. शैक्षणिक सत्र2026-27के लिए एमबीबीएस की सीटें150से बढ़ाकर200कर दी गई है. यानी इस बार50सीटों का इजाफा हुआ है. इसके बावजूद पहले चरण की काउंसिलिंग में महज7छात्रों ने ही दाखिला लिया.

पहले चरण की काउंसिलिंग28अगस्त से1सितंबर तक हुई थी. इस दौरान200सीटों में से केवल7सीटों पर नामांकन हुआ. वहीं, एक दिव्यांग छात्र के प्रमाणपत्र की जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद उसका दाखिला नहीं हो सका.

NMCH की प्राचार्य प्रो. डॉ. उषा कुमारी ने बताया कि दूसरे और इसके बाद होने वाले काउंसिलिंग राउंड की तारीखों का इंतजार किया जा रहा है. आगामी काउंसिलिंग में सीटों पर दाखिले की स्थिति स्पष्ट होगी.

कॉलेज प्रशासन के अनुसारNMCH में सुविधाओं के विस्तार और कई स्तरों पर बदलाव किए जा रहे हैं. इसके बावजूद पहली काउंसिलिंग में कम नामांकन छात्रों के रुझान पर सवाल खड़े करता है.

NEET परिणाम और नामांकन प्रक्रिया में देरी के कारण इस बार एमबीबीएस का शैक्षणिक सत्र जुलाई की बजाय अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है. अब दूसरी और आगामी काउंसिलिंग से खाली सीटें भरने की उम्मीद है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--