Hindi News / नवादा में ऑनलाइन लोन का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले 5 अपराधी...

BIG BREAKING : नवादा में ऑनलाइन लोन का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार

Edited By:  |
big breaking big breaking

नवादा : बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वारिसलीगंज थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन लोन के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले 5 कथित साइबर अपराधियों को पकड़ा है. पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के पास से 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2 फर्जी सिम बरामद किए हैं.


पुलिस के अनुसार, 7सितंबर2026को साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मौरवक चमरटोली के पास छापेमारी की, जहां से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया.


बजाज फाइनेंस और रिलायंस फाइनेंस के नाम पर करते थे ठगी


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस समेत अन्य कंपनियों और विभिन्न प्रकार के लोन के नाम पर लोगों को ऑनलाइन लोन देने का झांसा देते थे. इसके लिए कथित तौर पर कस्टमर डाटा और फेसबुक से मोबाइल नंबर प्राप्त कर लोगों को फोन किया जाता था.


लोगों का विश्वास जीतने के लिए कभी खुद को बैंक मैनेजर तो कभी कंपनी का स्टाफ बताकर बातचीत की जाती थी. ग्राहक के जाल में फंसने के बाद उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और ई-मेल आईडी जैसी निजी जानकारियां मांगी जाती थीं.


इसके बाद लोन की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस की मांग की जाती थी. पुलिस का कहना है कि इसी तरीके से आरोपियों द्वारा कई लोगों के साथ ठगी किए जाने की बात सामने आई है.


पांच आरोपी गिरफ्तार


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई गई है—


1. योगेन्द्र दास, उम्र26वर्ष, पिता केदार रविदास, निवासी मीरचक चमरटोली, थाना वारिसलीगंज.

2. गौतम कुमार, उम्र20वर्ष, पिता अरविन्द रविदास, निवासी मीरचक चमरटोली, थाना वारिसलीगंज.

3. टुनटुन रविदास, उम्र26वर्ष, पिता राजेन्द्र रविदास, निवासी मीरचक चमरटोली, थाना वारिसलीगंज.

4. प्रकाश दास, उम्र32वर्ष, पिता काली रविदास, निवासी मीरचक चमरटोली, थाना वारिसलीगंज.

5. धर्मेन्द्र रविदास, उम्र30वर्ष, पिता नरेश रविदास, निवासी मीरचक चमरटोली, थाना वारिसलीगंज.


8 मोबाइल और 2 फर्जी सिम बरामद


छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से8एंड्रॉयड मोबाइल फोन और2फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस बरामद मोबाइल और सिम के आधार पर साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है.


इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या641/26, दिनांक07.09.2026दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.


छापेमारी टीम में शामिल रहे पुलिस पदाधिकारी


छापेमारी टीम में वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार, परिवीक्षाधीन पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार राय तथा पुलिस सहायक अवर निरीक्षक पप्पू कुमार शामिल रहे.


पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है.




नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट-