Hindi News / बोधगया में पितृपक्ष मेले से पहले एक्शन में नगर परिषद, सड़क किनारे अतिक्रमण...

BIHAR NEWS : बोधगया में पितृपक्ष मेले से पहले एक्शन में नगर परिषद, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया: आगामी पितृपक्ष मेला25सितंबर से शुरू होने को लेकर बोधगया नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी है. पितृपक्ष मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो और शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो,इसके लिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

नगर परिषद बोधगया के सिटी मैनेजर सह नोडल अधिकारी प्रिय रंजन ने बताया कि सोमवार को बीटीएमसी सभागार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में पितृपक्ष मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी. बैठक में डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया था कि दोमुहान से महाबोधि मंदिर तक सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए फुटपाथ और दुकानों के अतिक्रमण को जल्द हटाया जाए.

डीएम के निर्देश के बाद मंगलवार को नगर परिषद बोधगया की टीम ने महाबोधि संस्कृति केंद्र से माया सरोवर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान सड़क किनारे अवैध तरीके से लगाए गए फुटपाथ और दुकानों को हटाया गया.

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार,पितृपक्ष मेले तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो और बोधगया की प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--