BIHAR NEWS : CM सम्राट ने बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्धा स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की
Edited By:
|
Updated :01 May, 2026, 02:53 PM(IST)
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को पटना स्थित बुद्धा स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध के जीवन संदेशों को ध्यान कर पूजा-अर्चना की. उन्होंने पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन किए और बौद्ध भिक्षुओं के साथ विश्व शांति और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. इससे पहले ऐसे मौकों पर अक्सर नीतीश कुमार दिखते थे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट --





