Hindi News / राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने दिया एकजुटता का संदेश

रामगढ़ में मनाया गया मजदूर दिवस : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने दिया एकजुटता का संदेश

Edited By:  |
ramgadh mein manaya gya mazdoor diwas ramgadh mein manaya gya mazdoor diwas

रामगढ़:जिले के बरका सयाल उरीमारी स्थित परियोजना के सभी युनिट पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को मजदूर दिवस उत्साह के साथ मनाया. इस मौके पर RCMU क्षेत्रिय सचिव राजू यादव सह कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में उरीमारी एवं बिरसा परियोजना के सभी युनिट पर मजदूरों से मुलाकात कर श्रमिकों के अधिकारों और उनके योगदान को सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर राजू यादव ने सभाओं के माध्यम से श्रमिक एकजुटता का संदेश दिया और सभी मजदूरों से एकजुटता बनाए रखने का अपील की .

इस मौके पर मुख्य रूप से सीताराम किस्कू, डा जीआर भगत, कंचन मांझी,लालू महतो, गणेश राम, चरका करमाली, महादेव बेसरा,कानू मरांडी,राज कुमार सिंह, दीपक विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव, धर्मदेव करमाली, राम-लखन साव सहित कई लोग मौजूद रहे.