BIHAR NEWS : होली पर SC-ST मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने किया ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : होली के अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी. मंत्री ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार होली मिलन समारोह के दौरान विभागीय कार्य योजनओं की जानकारी दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में संचालित डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में शीघ्र ही स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी. इसके लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही इन विद्यालयों में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बहुउद्देशीय वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि एससी-एसटी बच्चों के बेहतर शिक्षा के साथ मूलभूत स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रत्येक एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मी बहाल किये जाएंगे. वह आवासीय विद्यालयों में 24 घंटे तैनात रहेंगे.

राज्य में40नए आवासीय विद्यालय जल्द खुलेंगे

एससी-एसटी मंत्री ने कहा कि वर्तमान में बिहार में91डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय संचालित है. राज्य सरकार ने720सीट की क्षमता वाली40नए आवासीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है. इन नए विद्यालयों को शीघ्र शुरू करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में सत्र2026-27के लिए कक्षा1एवं कक्षा6में नामांकन के लिए काफी संख्या में आवेदन मिले हैं. जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से करीब1लाख3हजार195आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें कक्षा1के लिए59हजार453तथा कक्षा6के लिए43हजार742आवेदन शामिल हैं. वर्ग1से11तक के25लाख छात्रों को विभाग के माध्यम से छात्रवृति दी जाती है. उन्होंने कहा कि पिछले कैबिनेट में छात्रवृति को दोगुनी कर दी गई है. राज्य सरकार छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के लिए प्रयासरत है.

प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति योजना की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार से संचालित शिक्षण संस्थानों के अलावा केंद्र से संचालित संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षण शुल्क के लिए अब चिंता नहीं करनी पड़ेगी. सरकार उनके शिक्षण शुल्क सहित सभी अनिवार्य शुल्कों का भुगतान करेगी.

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के तहत वर्ष2025-26में1लाख63हजार826एससी-एसटी छात्रों को164करोड़66लाख रुपये की राशि दी गई है. इसके साथ विभाग से संचालित137छात्रावासों में10हजार663छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन,आवास,खाद्दान के लिए15किलोग्राम आनाज और प्रतिमाह1हजार रुपये अनुदान दिया जाता है. जल्द ही इनके अनुदान में वृद्धि की जायेगी.

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के एससी-एसटी टोलों में 48 सौ सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है. शेष बचे टोलों में सर्वे करा कर जल्द ही इसका निर्माण कराया जायेगा.

पटना से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट-