BIHAR NEWS : अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के कोर्ट से बरी होने पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले-दिल्ली में दोबारा हो चुनाव

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी कर दिया गया. कोर्ट के फैसले के बाद सियासत तेज हो गई है. कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में जांच एजेंसी की कार्रवाई पर सवाल उठाए. इस फैसले के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने दिल्ली में दोबारा विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है.

पटना हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी नेताओं को राजनीतिक द्वेष के तहत फंसाया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया है कि एजेंसियों का दुरुपयोग कर चुनावी माहौल प्रभावित किया जाता है. तेजस्वी ने कहा कि अगर किसी नेता को बेवजह मुकदमों में उलाझाया गया और उसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ा तो जनता को दोबारा निष्पक्ष अवसर मिलना चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कहा है कि अदालत के फैसले से भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब हो गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब अदालत में मामला टिक नहीं पाया, तो इतनी बड़ी कार्रवाई किस आधार पर की गई. उनके अनुसार यह सिर्फ एक राज्य का मामला नहीं बल्कि केंद्र और विपक्ष के बीच चल रही व्यापक राजनीतिक लड़ाई का हिस्सा है. तेजस्वी ने आईआरसीटीसी से जुडे मामले और लैंड फॉर जॉब मामले में कहा कई बार जांच के बावजूद कोई घोटाला साबित नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि तीन बार राहत मिलने के बाद मामले को दोहराया गया.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--