Hindi News / इंदौर में आग से किशनगंज के 6 लोगों की मौत पर CM नीतीश...

BIG NEWS : इंदौर में आग से किशनगंज के 6 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने जताया शोक, परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने का दिया निर्देश

Edited By:  |
big news big news

पटना: मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग प्वाइंट में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई. इस घटना में किशनगंज जिले के 6 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी 6 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने इस घटना को काफी दुखद बताया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त , नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गांव तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित बंगाली चौराहे के समीप ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार को अहले सुबह करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया. इलेकट्रिक कार चार्जिंग में लगा था. इसी दौरान उसमें शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया. हादसें 8 लोगों की जलकर मौत हो गई. वहीं 3 की हालत गंभीर है.