Hindi News / खगड़िया में सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर के घर NIA की टीम ने की छापेमारी, दिल्ली...

BIG NEWS : खगड़िया में सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर के घर NIA की टीम ने की छापेमारी, दिल्ली ब्लास्ट केस से तार जुड़े होने का अंदेशा

Edited By:  |
Reported By:
big news big news

खगड़िया : बिहार के खगड़िया में रविवार को केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने छापेमारी की है. अंदेशा जाहिर की जा रही है दिल्ली बम धमाके मामले से कनेक्शन होने की आशंका में छापेमारी हुई हो. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है.

एनआईए की टीम ने जिले के मानसी थाना इलाके के सैदपुर गांव में सेवानिवृत पोस्टमास्टर मोहम्मद अब्दुल हादी के घर में कार्रवाई की है. जहां टीम के आधे दर्जन सदस्यों ने न केवल अब्दुल हादी से गहन पूछताछ किया है. बल्कि घर के हर कमरे की गहन तलाशी भी की है. कार्रवाई के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने एक मोबाइल जब्त किया है. हालांकि छापेमारी के दौरान टीम ने किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया है. लेकिन मोहम्मद अब्दुल हादी के बेटे को 1 दिसंबर को NIA के पटना स्थित कार्यालय में हाजिर होने का आदेश दिया है. इन सब के बीच अब्दुल हादी NIA की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि छापेमारी में NIA को कुछ नहीं मिला. बेवजह परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की गई है.