BIG BREAKING : बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में मिली जमानत
पटना : बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आयी है. मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत मिल गई है. इस हत्याकांड को लेकर विधायक फिलहाल जेल में बंद हैं. पटना हाई कोर्ट से उन्हें बेल मिला है. विधायक अनंत सिंह अदालती प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही जेल से बाहर आएंगे.
दरअसल यह मामला मोकामा विधानसभा चुनाव का है, जब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद की 30 अक्टूबर को हत्या हुई थी. हत्या के आरोपों के बाद मतदान से पहले ही पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. आज अदालत ने उन्हें इसी मामले में जमानत दी है.
बता दें कि दुलार चंद यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष का समर्थन कर रहे थे. दुलार चंद यादव का अनंत सिंह से करीब दो दशक पुराना व्यक्तिगत वैमनस्य रहा है. दुलारचंद 1990 के दशक के कुख्यात अपराधी रहे, जिनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. घटना के बाद मोकामा में दो जातियों के बीच तनाव फैल गया, जिसमें फायरिंग और वाहनों को तोड़ने की घटनाएं हुई.
वहीं अनंत सिंह विहार विधानसभा चुनाव 2025 में मोकामा सीट से चुनाव जीता. वो महागठबंधन प्रत्याशी वीणा देवी 28 हजार से अधिक मतों से हराया.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट---





