Hindi News / मेदिनीनगर पुलिस अलर्ट मोड पर,बल ने किया रायट कंट्रोल मॉक ड्रिल

पलामू : मेदिनीनगर पुलिस अलर्ट मोड पर,बल ने किया रायट कंट्रोल मॉक ड्रिल

Edited By:  |
palamu palamu

पलामू:आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए मेदिनीनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. इसी कड़ी में गुरूवार को शहर के सबसे व्यस्ततम छहमुहान चौक पर दंगा नियंत्रण यानी रायट कंट्रोल मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस बल ने किसी भी संभावित उपद्रव या आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया.

मॉक ड्रिल में भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रवियों पर काबू पाने, त्वरित कार्रवाई और आपसी समन्वय जैसे अहम पहलुओं पर विशेष अभ्यास किया गया. मौके पर डीएसपी राजीव रंजन, राजेश कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार राम और टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते नजर आए.

प्रशासन का साफ कहना है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. वहीं, आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.