BIG BREAKING : लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के पांच ठिकानों पर SVU की एक साथ छापेमारी
पटना: बिहार में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट यानीSVUने बड़ी कार्रवाई की है. लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
जानकारी के मुताबिकSVUने राजेंद्र कुमार के पांच अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी के लिए पांच टीमें लगाई है. सभी स्थानों पर एक साथ जांच की जा रही है. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेज,बैंकिंग लेन-देन और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही है.
SVUकी एक टीम पटना स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय भी पहुंची है. यहां विभागीय दस्तावेजों और राजेंद्र कुमार से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. इसके अलावा उनके चार अन्य ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चल रहा है.
SVUके मुताबिक,राजेंद्र कुमार पर अपनी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में कथित तौर पर100प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
छापेमारी के दौरान अधिकारियों की ओर से संपत्ति के कागजात,वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनकी घोषित आय और अर्जित संपत्ति के बीच कितना अंतर है.
फिलहालSVUकी कार्रवाई जारी है. तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि टीम को किन-किन दस्तावेजों या संपत्तियों से जुड़े साक्ष्य मिले हैं. बरामदगी और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकरSVUकी ओर से विस्तृत जानकारी बाद में सामने आने की उम्मीद है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





