BIHAR NEWS : दारोगा के वेतनमान को Level-7 करने की मांग,सोशल मीडिया पर ट्विटर कैंपेन
पटना:बिहार में दारोगा के वेतनमान को Pay Level-7 करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्विटर कैंपेन चलाया जा रहा है. अभियान से जुड़े लोगों ने बिहार दारोगा से संबंधित विभिन्न ग्रुपों में पोस्ट साझा कर अधिक से अधिक लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील की है.अभियान के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक निर्धारित हैशटैग के साथ पोस्ट करने की अपील की गई है. इसके लिए#BiharDarogaPayLevel7 हैशटैग का इस्तेमाल करने को कहा गया है. साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार गृह विभाग के आधिकारिक X हैंडल को टैग करने की अपील की गई है.
अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि बिहार दारोगा कीजिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है.अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, FIR दर्ज करने से लेकर गंभीर मामलों की जांच तक दारोगा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. ऐसे में उनकी जिम्मेदारी, जोखिम और कार्य की प्रकृति को देखते हुए वेतनमान में सुधार की मांग की जा रही है.
अभियान के दौरान साझा किए जा रहे संदेशों में कहा जा रहा है कि “बड़ी जिम्मेदारी,बड़ा जोखिम और कठिन ड्यूटी—बिहार दारोगा के लिए Level-7 जरूरी है.” वहीं,एक अन्य संदेश में दारोगा के कार्य और जिम्मेदारी के अनुरूप सम्मानजनक वेतनमान देने की मांग की गई है.
अभियान समर्थकों का कहना है कि यह मांग सिर्फ वेतन बढ़ाने तक सीमित नहीं है,बल्कि पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और सेवा के सम्मान से भी जुड़ी है. सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट के माध्यम से इस मांग को सरकार और संबंधित विभाग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.





