BIG BREAKING : बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, ई-मेल से आया धमकी भरा संदेश

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानीपटना से है जहां बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ई मेल के जरिये आया है. इसकी सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई है. धमकी मिलने के तुरंत बाद एहतियातन विधानसभा परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे कैंपस में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार धमकी भरा संदेश ई-मेल के जरिए भेजा गया है. मामले की सूचना मिलते ही बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है और विधानसभा परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर विधानसभा परिसर के आसपास भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मेल कहां से भेजा गया है.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम तकनीकी स्तर पर भी जांच में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर हर पहलू की जांच की जा रही है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--