Hindi News / खगड़िया में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF ने संचालक समेत 7 लोगों को...

BIG BREAKING : खगड़िया में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF ने संचालक समेत 7 लोगों को दबोचा

Edited By:  |
Reported By:
big breaking big breaking

खगड़िया: बड़ी खबर बिहार केखगड़िया से है जहां जिला पुलिस औरSTFकी संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित एक मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है. पुलिस ने जिले के मोरकाही थाना इलाके के कोदरा गांव में कार्रवाई करते हुए मिनी गण फैक्ट्री संचालक नीतीश कुमार समेत कुल 7 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मौके से पांच निर्मित पिस्टल,11 मैगजीन,8 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण जब्त किया गया है.

मामले में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना से मिले इनपुट पर यह कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार बदमाशों में से अधिकांश आर्म्स एक्ट में पूर्व में जेल जा चुका है. गिरफ्तार नीतीश कुमार अपने बासा पर मिनीगन फैक्ट्री संचालित कर रहा था. नीतीश कुमार समेत कुल 7 लोगों को पकड़ा गया है.