Hindi News / 30 जुलाई को मतदान, सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : 30 जुलाई को मतदान, सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित

Edited By:  |
bankipur vidhansabha upchunav bankipur vidhansabha upchunav

पटना: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 182-बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव को लेकर एक अधिसूचना जारी की है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को मतदान की तिथि तय की गई है.

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 की धारा-135'ख'के तहत सरकार ने मतदान के दिन 182-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की सीमा में सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

यह सवैतनिक अवकाश केवल 182-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी,अर्द्धसरकारी,वित्तीय संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों पर लागू होगा.

इस निर्वाचन क्षेत्र के दायरे में आने वाले प्रमुख संस्थान और कार्यालय न्यायालय एवं आयोग,पटना हाईकोर्ट,बिहार लोक सेवा आयोग,सचिवालय एवं प्रशासनिक भवन.

मुख्य सचिवालय,विकास भवन,विश्वेश्वरैया भवन,अरण्य भवन,सिंचाई भवन,विद्युत भवन,आयकर आयुक्त कार्यालय,केंद्रीय उत्पाद शुल्क कार्यालय में उस दिन अवकाश रहेगा.

बांकीपुर क्षेत्र में स्थित सभी बैंक,शिक्षण संस्थान,बोर्ड व निगम कार्यालय तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे.

इस अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि यह सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश केवल और केवल 182-बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए ही लागू रहेगा. राज्य के अन्य क्षेत्रों में सामान्य कार्य दिवस रहेगा.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-