Hindi News / गढ़वा में पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार के साथ 3 अपराधियों को...

बड़ी सफलता : गढ़वा में पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार के साथ 3 अपराधियों को दबोचा

Edited By:  |
Reported By:
badi safalta badi safalta

गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से जहांसदर थाना क्षेत्र के हूर गांव से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियर के साथ 3 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये लोगों के पास से 3 पिस्टल,4देसी कट्टा,एक थ्री फिफ्टीन सहित कुल 8 हथियार जब्त किया गया है. साथ ही 7 जिन्दा गोली और 2 खोखा भी बरामद किया गया है.

गौरतलब है कि गढ़वा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के हूर गांव के सुभम पासवान के यहां छापेमारी की गई तो पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस ने उसके घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया. पुलिस ने उसके निशानदेही पर 3 पिस्टल, 4 देसी कट्टा, एक थ्री फिफ्टीन सहित कुल 8 हथियार बरामद किए हैं. साथ ही 7 जिन्दा गोली और 2 खोखा बरामद किया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने इस घटना के उद्भेदन करने वाले अधिकारियों को दो- दो हजार एवं पुलिस जवान को एक-एक हजार का तत्काल रिवार्ड दिया है. पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ लोग योजना बना रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर ज़ब पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की तो सुभम पासवान के घर से हथियार का जखीरा बरामद किया गया. उसके निशानदेही पर दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है.