बड़ी सफलता : पटना पुलिस ने शिक्षक दंपती से लूट मामले में 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर इलाके में दिनदहाड़े नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक दंपती से पिस्टल के बल पर लूट मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामले में पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि घटना 3 मई को समनपुरा इलाके में घटित हुई थी. इसके बाद सीडीपीओ 2 सचिवालय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा अनुसंधान करते हुए घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सबसे पहले बाइक को चिह्नित किया जो कि दानापुर थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था. वहीं इस मामले में कुल 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. घटना को अंजाम देने वाला पप्पू कुमार, राजेश पाल, आदित्य राज और संतोष दतू को पकड़ा गया है. गिरफ्तार पप्पू कुमार छपरा , दानापुर सहित पटना में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है जिसमें राजेश पाल लाइनर की भूमिका में शामिल रहा है. वहीं घटना में लूटी हुई 40 ग्राम चेन बरामद किया है जिसे लूट के बाद आभूषण करोबारी आदित्य राज और संतोष दतू को बेच दिया. उसे पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल इस घटना में कुछ अपराधकर्मियों का नाम सामने आया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
पटना से विवेक कुमार की रिपोर्ट--





