पतरातु लेक रिसोर्ट में धरना : सैकड़ों सिक्योरिटी गार्ड को तीन महीने से वेतन नहीं देने पर नाराजगी,कंपनी पर शोषण करने का आरोप
पतरातु:रामगढ़ जिले के पतरातु डैम लेक रिसोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर तैनात सैकड़ों सिक्योरिटी गार्ड ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर बुधवार को धरना दिया. कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के खिलाफ विरोध जताया. कंपनी पर समय पर पेमेंट भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है. कहा कि न्यूतनम मज़दूरी नहीं दी जाती है. कंपनी पर शोषण करने का भी आरोप लगाया है.
नाराज सभी सिक्योरिटी गार्ड ने आज ड्यूटी पर तैनात नहीं रहे. जिससे लेक रिसोर्ट पर्यटन बिहार में काम पूरी तरह बाधित हो गया, पूरे मामले पर सिक्योरिटी गार्ड ने पतरातु अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौंपा है.
इस मामले को अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया ने गंभीरता से लिया और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को मेल के माध्यम से अवगत कराने की बात कही गई,साथ ही सिक्योरिटी गार्ड, कंपनी के अधिकारी, प्रशासन जेटीडीसी के बीच जल्द त्रिपक्षीय वार्ता कराकर समस्या का समाधान का आश्वासन दिया है. पूरे मामले पर श्रम अधीक्षक रामगढ़ एवं कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के प्रदीप कुमार को भी अवगत कराया गया है. श्रम अधीक्षक ने मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही है. वहीं कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के प्रदीप कुमार ने एक सप्ताह में पेमेंट भुगतान का आश्वासन दिया है.
बता दें कि यह वही कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी गार्ड कंपनी है, जो हजारीबाग में इस कंपनी के चैयरमेन द्वारा शादी समारोह में 50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च किए गए थे. जो देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था, लेकिन ऐसे में देखा जा सकता है जो कंपनी एक शादी समारोह में अरबों खरबों रुपए खर्च कर सकते हैं, लेकिन वो अपने मजदूरों को समय पर पेमेंट भुगतान और न्यूनतम मजदूरी नहीं देते हैं. सवाल है कि क्या मजदूरों की आधी मेहनत की कमाई ऐसे कंपनी ही खा रहे हैं.





