ऊर्जा विभाग में घोटाला : सरयू राय ने 160 करोड़ एफडी गायब का उठाया मामला, हेमंत सोरेन से की जांच की मांग

Edited By:  |
urja vibhag mein ghotala urja vibhag mein ghotala

जमशेदपुर:जमशेदपुर पश्चिमि के विधायक सरयू राय ने ऊर्जा विभाग के बड़ा घोटाले का मामला उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर ट्वीट झारखण्ड के मुख्यमंत्री से मामले की जांच करवाने की मांग की है.विधायक सरयू राय ने कहा कि ऊर्जा विभाग, झारखंड सरकार की 160 करोड़ की एफडी गायब है. उनका कहना है कि विभाग ने यह एफडी केनारा बैंक एवं एक अन्य बैंक में किया था. परिपक्वता तिथि आने पर अधिकारी जमा निधि निकालने बैंक गए तो बैंकों ने कहा कि उनके यहां विभाग की कोई एफडी शेष नहीं बची है. बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर ये पैसा किसने निकाला. मामले को गंभीरता से लेते हुए सरयू राय नेहेमंत सोरेन से जांच की मांग की है. विधायक सरयू राय ने विधानसभा में यह मामला उठाने की बात कही है.