गैस कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : मधुबनी में साइकिल स्टोर से बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद, एक गिरफ्तार

Edited By:  |
Reported By:
rasoi gas kalabajari ke khilaf badi karrawai rasoi gas kalabajari ke khilaf badi karrawai

मधुबनी: जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के तमुरिया गांव में एक साइकिल स्टोर में साइकिल खरीद,बिक्री,मरम्मत और पंक्चर साटने की जगह बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर स्टोर कर कालाबाजारी की जा रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी सिलेंडर बरामद कर लिया है और इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

लखनौर थाना के तमुरिया गांव के जयनारायण महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो को गिरफ्तार कर लिया है .

मामले में झंझारपुर अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि साइकिल दुकान से गैस सिलेंडर बरामद हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि सभी गैस सिलेंडर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का है.

वहीं एजेंसी संचालक के नामों का खुलासा करने से परहेज करते हुए उन्होंने बताया कि यह अनुसंधान का मामला है. पूरे मामले का अनुसंधान के बाद एजेंसी संचालक के नाम का खुलासा संभव है.

जिस गैस की किल्लत की अफवाह और कालाबाजारी की चर्चा को लेकर सदन से सड़क तक हंगामे हुए. सरकार ने सख्ती की. इसके बाद कालाबाजारी के सिलेंडर बरामद हुए. कालाबाजारी को लेकर एक गिरफ्तारी भी हुई है. गैस कंपनी के नाम का खुलासा भी हुआ किस एजेंसी का गैस है. लेकिन कौन सी एजेंसी संचालक शामिल है इसका खुलासा करने से पुलिस परहेज कर रही है.

सवाल उठता है बिना एजेंसी संचालक के सहयोग और मिलीभगत के इतनी भारी मात्रा में कॉमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुआ लेकिन एजेंसी संचालक का नाम सामने नहीं आया इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.