BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव को लेकर लोजपा (रामविलास) की अहम बैठक, बीजेपी नेताओं की भी मौजूदगी

Edited By:  |
big news big news

पटना: राज्यसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शनिवार को अपने पटना स्थित कार्यालय में अहम बैठक बुलाई. इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों को शामिल होने के लिए बुलाया गया है. बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति,समर्थन और राजनीतिक समीकरणों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है.

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई बड़े नेता पहुंचे. वहीं राज्यसभा चुनाव के प्रभारी और बीजेपी नेताRituraj Sinhaभी बैठक में शामिल हुए.

सूत्रों के अनुसार,इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए के भीतर समन्वय और समर्थन को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है. साथ ही यह भी चर्चा हो रही है कि चुनाव में किस तरह से गठबंधन के उम्मीदवार को अधिकतम समर्थन सुनिश्चित किया जाए.

बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व अपने विधायकों से भी राय ले रहा है ताकि राज्यसभा चुनाव में एकजुटता के साथ रणनीति बनाई जा सके. इस बैठक को राज्य की सियासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है,क्योंकि आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट