UPSC CSE 2025 RESULT : बाढ के लाल ने किया कमाल, सिविल सर्विसेज परीक्षा में 50 वां रैंक लाकर लहराया परचम
Edited By:
|
Updated :06 Mar, 2026, 07:44 PM(IST)
बाढ़: बिहार के बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना अंतर्गत ढीबर गांव के लाल इशितब आनंद ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में पूरे देश में 50 वां रैंक लाकर इलाके का नाम रौशन किया है.
बाढ़ के रहनेवाले इशितब आनंद शुरू से ही बिहार से बाहर रहकर अपनी पढ़ाई की. उनका सपना था कि पढ़ लिख कर आईएएस अधिकारी बनेंगे जो आज उनका सपना पूरा हुआ. उनकी इस सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है. उनके वृद्ध दादा-दादी उनकी इस सफलता से फुले नहीं समा रहे हैं. इस खुशी के मौके पर आने वाले ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर खुशी बांट रहे हैं. उनके पिता राजेश कुमार प्राइवेट स्कूल संचालक हैं एवं माता अनमोल कुमारी आरपीएफ मुगलसराय में ए. एस. आई के पद पर पदस्थापित हैं.
बाढ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट--





