पूर्णिया: बड़ी खबरपूर्णिया से है जहां पुलिस ने टेक्लोरी से शराब की बड़ी खेप पकड़ा है. जब्त शराब असम से वैशाली जा रहा था. पूर्णिया पुलिस को मिली सूचना के आधार पर5080लीटर विदेशी शराब जो एक तेल टेक्लोरी से भेजा जा रहा था. बंगाल के रास्ते किशनगंज, पूर्णिया अररिया होते हुए वैशाली जा रहा था. पुलिस ने उत्पाद विभाग एवंटेक्निकल टीम के सहयोग से जलालगढ़ थाना इलाके में यह कार्रवाई की है.
मामले में पूर्णिया एसपी स्वीटी शेरावत ने बताया कि इसमें एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है जो वैशाली का रहने वाला है और पूर्व में भी उसका आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने कहा है कि नागालैंड नंबर की गाड़ी से यह शराब भेजी जा रही थी जिसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का भी पता लगाया जा रहा है.
पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट-
