उमेश कुशवाहा फिर से बनेंगे जदयू प्रदेश अध्यक्ष : नीतीश कुमार की स्वीकृति के बाद फिर से किया नामांकन

Edited By:  |
umesh kushwaha fir se banege jdu pradesh adhyaksha umesh kushwaha fir se banege jdu pradesh adhyaksha

पटना: जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एक बार फिर से उमेश कुशवाहा ने नामांकन किया है. नामांकन का आज अंतिम तिथि थी. पार्टी में किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा नामांकन नहीं किए जाने पर उन्हें तीसरी बार निर्विरोध जदयू प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा.उमेश कुशवाहा के प्रस्तावक सांसद रामनाथ ठाकुर, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री श्रवण कुमार समेत कई विधायक बने.

उमेश कुशवाहा ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार शाम5:00बजे पार्टी के विधायकों की बैठक होगी. पार्टी के विधायक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूदा राजनीति को लेकर अपनी बात करेंगे.

बता दें कि उमेश कुशवाहा नीतीश कुमार की सहमति के बाद शुक्रवार को फिर से बिहार जदयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है. होली के दिन उमेश कुशवाहा की नीतीश कुमार से सीएम हाउस में मुलाकात हुई थी. नीतीश कुमार ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का निर्देश दिया था.

वहीं बिहार की मंत्री लेसी सिंह ने कहा आज शाम5:00बजे विधायकों की बैठक नीतीश कुमार के साथ होगी. मुख्यमंत्री आवास में और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कार्यकर्ताओं का भावुक होना लाजमी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने20साल तक जो काम किया एक-एक कार्यकर्ता ने उनके साथ देने का काम किया है.

पटना से संजय कुमार और अंकित कुमार की रिपोर्ट---