Hindi News / पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन,CBI जांच की मांग

शराब घोटाला मामला : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन,CBI जांच की मांग

Edited By:  |
sarab ghotala mamla sarab ghotala mamla

रांची:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.उक्त ज्ञापन के माध्यम से झारखंड राज्य में 750 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ‘शराब घोटाला' मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने के लिए निदेशित करने का आग्रह किया. इस प्रकरण की जांच में ACB की भूमिका की समीक्षा करते हुए मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने के लिए उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है.

बाबूलाल मरांडी का दावा है कि शराब घोटाला 750 करोड़ से भी अधिक का है. नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो यह आंकड़ा 1000 करोड़ पार कर सकता है. उन्होंनेACB की प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए है.