Hindi News / नशे में बेसुध देवर की भौजाई से कराई जा रही थी जबरन शादी,...

मधेपुरा में अजब-गजब शादी! : नशे में बेसुध देवर की भौजाई से कराई जा रही थी जबरन शादी, पुलिस ने पहुंचकर रोका!

Edited By:  |
madhepura mai ajab-gajab shadi! madhepura mai ajab-gajab shadi!

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है,इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही है.

यह मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है. काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी.

बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था. इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप लगा है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की. हैरानी की बात यह है कि महिला की एक8साल की बेटी भी है.

घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है,जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया. मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

मधेपुरासे राजीव रंजन की रिपोर्ट--