Hindi News / तमाम वरीय अधिकारियों ने बालाश्रय और प्रेमाश्रय में बच्चों के साथ मनाया पर्व

रांची पुलिस का मानवीय चेहरा : तमाम वरीय अधिकारियों ने बालाश्रय और प्रेमाश्रय में बच्चों के साथ मनाया पर्व

Edited By:  |
ranchi police ki manviya chehra ranchi police ki manviya chehra

रांची:रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रांची पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला.वरीय पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के तमाम वरीय अधिकारियों ने बालाश्रय और प्रेमाश्रय पहुंचकर बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया. बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपना भाई और संरक्षक माना.

रांची के पांड्रा स्थित बालाश्रय और चुटिया स्थित प्रेमाश्रय में रक्षाबंधन का पर्व खास अंदाज में मनाया गया. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,यातायातपुलिस अधीक्षक और कोतवाली एएसपी बच्चों के बीच पहुंचे.

इस दौरान आश्रम के बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखियां बांधीं और स्नेह व विश्वास का भाव प्रकट किया. अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी पढ़ाई,रुचियों और भविष्य की इच्छाओं के बारे में जानकारी ली.

पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को उपहार भेंटकर उनका उत्साह बढ़ाया और भरोसा दिलाया कि समाज के हर बच्चे को स्नेह, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए.

रक्षाबंधन का यह आयोजन बच्चों के लिए खास और यादगार रहा. कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि पुलिस महज कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं,बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुःख में सहभागी और संवेदनशील प्रहरी भी है.