Hindi News / कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रांची में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम : कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Edited By:  |
ranchi mein viswa prithwi diwas par karyakarm ranchi mein viswa prithwi diwas par karyakarm

रांची:कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मेंजिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम झालसा के दिशा-निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया.

विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि हर साल 22 अप्रैल को मनाए जाने वाला विश्व पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाने का एक वैश्विक अभियान है. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है.

पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा ने पृथ्वी दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी शुरुआत 1970 में हुई थी और आज 190 से अधिक देशों में इसे मनाया जा रहा है. उन्होंने छात्राओं को प्राकृतिक संसाधनों जैसे जल, वायु, ऊर्जा और भूमि के संरक्षण के लिए जागरूक किया और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया.

पेंटिंग और प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया गया और उत्कृष्ट पेंटिंग्स को पुरस्कृत किया गया. साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

इस अवसर पर छात्राओं को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, प्री-लिटिगेशन और मेडिएशन जैसी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डायन प्रथा, बाल श्रम, बाल विवाह और शिक्षा के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूक किया गया.

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता बचाने और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक संकल्प लिया.

रांची से संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट