Hindi News / तेजस्वी प्रसाद यादव का 24 अप्रैल को राजद कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित...

BIHAR NEWS : तेजस्वी प्रसाद यादव का 24 अप्रैल को राजद कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित - महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र विद्यार्थी ने कहा कि पंचायती राज दिवस पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का अभिनंदन सह सम्मान समारोह दिनांक 24 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित किया गया है.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी ने सामाजिक न्याय, विकास, गांव और जनकल्याण की राजनीति के मजबूत स्तंभ के रूप में उभरकर सामने आए हैं जो लोगों का विश्वास समर्थन प्राप्त किये हैं और बिहार के नौजवानों एवं पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने में जो भागीदारी सुनिश्चित की उससे लोगों में काफी खुशी और प्रसन्नता है.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी ने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए जो विश्वास कायम किया है उसे और मजबूत बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से पंचायती राज के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपने नेता के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त करेंगे. यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि विचारधारा, एकजुटता और भविष्य की राजनीति की दिशा तय करने का मंच भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश होगा.

इस संबंध में प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि इस समारोह में तेजस्वी प्रसाद यादव जी के अलावा, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव,बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, डॉ. रामानंद यादव,प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य गणमान्य नेता गण उपस्थित रहेंगे.

एजाज ने आगे बताया कि राज्य भर में इस कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में पार्टी के नेता और पदाधिकारी के साथ पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र विद्यार्थी विभिन्न जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क करके लोगों से पटना आने की अपील की है, और बड़ी संख्या में पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती के लिए नेता और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी शरीक होंगे.