धनबाद में महिला आरक्षण पर सियासत : बीजेपी ने किया पुतला दहन,कहा-गठबंधन दल फैला रहा भ्रम
धनबाद:महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. संसद में बिल पारित नहीं होने के विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी अब विपक्षी दलों पर हमलावर हो गई है. इसी क्रम में शहर के SSLNT कॉलेज के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा इंडी गठबंधन का पुतला दहन किया गया.
इस विरोध कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए. विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सत्ता पक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया.
इस मौके पर बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का जो प्रावधान था, वह देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने आरोप लगाया है कि इंडी गठबंधन के सहयोगी दल इस बिल को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. आगेउन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में संसद से पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू 2024 में होना था.





